{"_id":"5c718a5ebdec22129c2db193","slug":"61550944862-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा में ट्रक ड्राइवर से 5 लाख की हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलद्वाड़ा में ट्रक ड्राइवर से 5 लाख की हेरोइन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। दिल्ली में एक मिल्क डेयरी के ट्रक ड्राइवर तमलेड़ निवासी से करीब पांच लाख की हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर तमलेड़ निवासी दिवान से 98 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। उसके घर से 8880 रुपये नकद और इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब तक पकड़ी गई हेरोइन में यह मात्रा सबसे अधिक है। आरोपी अभी हाल में ही दिल्ली से घर लौटा है।
पुलिस को सूचना थी कि गांव तमलेड़ का दिवान उर्फ काकू हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने उसके घर छापा मारा। छापे के दौरान काकू के कमरे से 98 ग्राम हेरोइन, 8880 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिला है। आरोपी पेशे से ड्राइवर है, जो दिल्ली में एक मिल्क डेयरी में काम करता है। मंडी जिला में हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप है। इससे पहले विशेष अन्वेषण शाखा ने धनोटू में दो युवकों के पास से 59 ग्राम हेरोइन कुछ दिन पहले बरामद की थी। हेरोइन बरामद होने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की। तीन माह में अब तक कुल 22 मुकदमे विशेष अन्वेषण शाखा ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में दर्ज किए हैं। इनमें से 13 मामले चिट्टा के हैं। अब तक कुल 280 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है।
000