फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीडीपीओ कुल्लू समेत निजी कंपनी के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा

सीडीपीओ कुल्लू समेत निजी कंपनी के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Sat, 23 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
सीडीपीओ कुल्लू समेत निजी कंपनी के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा
- फोटो : demo
मंडी। सरकारी मीटिंग में निजी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रूबरू करवाकर आरडी खुलवाने और बाद में पैसा देने से मुकरने के आरोपों के तहत पुलिस ने सीडीपीओ और कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला 2013 का है। वर्तमान में अधिकारी कुल्लू में सीडीपीओ के पद पर तैनात है। धोखाधड़ी का शिकार सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुई हैं। करीब तीन लाख की धोखाधड़ी का मामला बताया जा रहा है। सीडीपीओ समेत निजी फाइनेंस कंपनी के खिलाफ भादंसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी मंडी अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

पुलिस थाना बल्ह जिला मंडी में शिकायतकर्ता शकुंतला देवी पत्नी पाल सिंह निवासी बरसु तहसील बल्ह जिला मंडी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। कहा कि वह 1986 से बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बरसु में कार्य करती हैं। वर्ष 2013 में सीडीपीओ इंद्र देव शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बैठक का आयोजन करवाया। बैठक में उन्होंने अपने रिश्तेदार रवि शर्मा आरसीएस फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के मैनेजर से इनकी बातचीत करवाई। जिसने इन्हें बतलाया कि इस कंपनी में यह अपना आरडी खाता खुलवाएंगी तो तीन साल में पैसा डबल हो जाएगा। जिस उसने और वीना देवी, दयावंती, कृष्णा, कौशल्या, तेज कुमारी, सावित्री, कमलेश ने उपरोक्त कंपनी में खाता खुलवाया। जिसकी किश्त यह सभी वर्ष 2013 से 2015 तक देती रही। परंतु 2015 में इन्हें पता चला कि यह कंपनी फर्जी है, जिस पर इन्होंने अपने पैसे वापस करने की मांग की तो उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। उपनिरीक्षक सुशील कुमार अन्वेष्णाधिकारी पुलिस थाना बल्ह इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसी से जबरन नहीं खुलाई आरडी
सीडीपीओ इंद्र देव शर्मा ने कहा कि आरडी खुलवाने के लिए उन्होंने किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्रेरित नहीं किया है। न ही जबरन आरडी खुलवाई है। किसने आरडी खुलवाई किसने नहीं उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि फाइनेंस कंपनी का मैनेजर उनके पास आया था और आरडी खुलवाने के लिए कह रहा था। उसे कहा था कि अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानती हैं तो आरडी खोल दो। इसके बाद किसने आरडी खोली और किसने किश्तें दी और किसका पैसा फंसा, उन्हें मालूम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed