फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भूरनी नाला में खाई में गिरी कार, 3 घायल

भूरनी नाला में खाई में गिरी कार, 3 घायल

Tue, 05 Dec 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
भूरनी नाला में खाई में गिरी कार, 3 घायल
गोहर (मंडी)। चैल जंजैहली सड़क पर भूरनी नाला के समीप बीती रात एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क जाने से कार में सवार चालक समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने समीप के बगस्याड़ अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां से दो घायलों को मंडी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ मनोज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कार नंबर एचपी 33 सी 7190 पर सवार होकर चालक ज्ञान चंद उर्फ चैनी निवासी लंबाथाच, भगत राम और घनश्याम निवासी कुल्लू जंजैहली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान चालक ज्ञान चंद ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। सोमवार देर रात करीब 11 बजे हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों को जब कार के गिरने का धमाका सुनाई दिया तो लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जहां घायलों का शोर सुनने पर लोगों ने उन्हें खाई से बाहर निकाला और बगस्याड़ अस्पताल भर्ती करा दिया। बगस्याड़ में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक ज्ञान चंद को घर भेज दिया और भगत राम तथा घनश्याम को मंडी रेफर कर दिया। डा. अखिलेश ठाकुर ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed