फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तीन ग्राम हेरोइन के आरोप में दो गिरफ्तार

तीन ग्राम हेरोइन के आरोप में दो गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तीन ग्राम हेरोइन के आरोप में दो गिरफ्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के गलू गांव में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस ने नाके के दौरान कार सवार दो लोगों को तीन ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल मनवीर सिंह, अश्वनी सहित कांस्टेबल चमन ने जोगिंद्रनगर के गलू गांव में नाका लगा रखा था। रात्रि के समय एक कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी से तीन ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी शिनाख्त रवि कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी गांव बदन गुम्मा और कमलकांत पुत्र प्रेमसिंह निवासी हराबाग के रूप में की गई हैं। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed