फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पानीपत से दबोचा उद्दघोषित अपराधी

पानीपत से दबोचा उद्दघोषित अपराधी

Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पानीपत से दबोचा उद्दघोषित अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। पीओ सैल मंडी ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में वर्ष 2012 से उद्घोषित अपराधी को पानीपत से गिरफ्तार किया है। टीम ने बल्ह थाना पुलिस को अपराधी को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2007 में नेरचौक के समीप दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान गश्त पर तैनात होमगार्ड की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की टांग टूट गई थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी कप्तान सिंह पुत्र सुगन चंद निवासी वीपीओ डीग थाना एवं तहसील पुंडरी जिला कैथल हरियाणा जेएमआईसी कोर्ट नंबर चार में पेश नहीं हो रहा था। जिस पर जेएमआईसी कोर्ट नंबर चार ने 28 सितंबर 2012 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। एसपी मंडी ने पीओ सैल मंडी को उद्घोषित अपराधी को पकड़ने का जिम्मा सौंपा था। पीओ सैल की टीम एएसआई राजेंद्र सिंह मुख्य आरक्षी संजीव चंदेल, आरक्षी संतोष और प्रदीप ने हरियाणा और पंजाब में आरोपी को तलाशा। गुप्त सूचना पर 22 नवंबर को उद्घोषित अपराधी को टीम ने पानीपत से हिरासत में लिया। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed