फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पेड़ से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत

पेड़ से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत

Mon, 25 Sep 2017 10:16 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भोजपुर में एक तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई है। एक बिलासपुर जिला के घुमारवीं व दूसरा हमीरपुर के पनोह गांव का रहने वाला था। युवक सुंदरनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करवा के परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक विवाह समारोह में शामिल होने आए ऋषि कुमार (28) पुत्र प्रकाश सिंह चंदेल निवासी पनोह तहसील घुमारवीं और राजीव (25) पुत्र जगन्नाथ निवासी डुगली तहसील भोरंज रात करीब दो बजे स्कूटी (एचपी23सी/5336) पर सवार हो सुंदरनगर की ओर आ रहे थे। जब वह जवाहर पार्क के निकट पहुंचे तो उनकी स्कूटी सड़क किनारे लगे सफेद के पेड़ से जोर से टकराई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया स्कूटी की तेज रफ्तारी के कारण ही यह हादसा पेश आया है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed