फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिला ने जहरीली दवा निगली अस्पताल में मौत

महिला ने जहरीली दवा निगली अस्पताल में मौत

Fri, 09 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
महिला ने जहरीली दवा निगली अस्पताल में मौत
चैलचौक (मंडी)। उपमंडल गोहर की लोट पंचायत के भूरला गांव में वीरवार दोपहर एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 37 वर्षीय सुंदरो देवी पत्नी भीम निवासी भूरला के रूप में की है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूरला गांव की सुंदरो देवी ने वीरवार शाम को घर में रखी कोई जहरीली दवा खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। वह घर पर अकेली थी। आस पड़ोस के लोगों ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर उसके बच्चों को सूचित किया। महिला के बच्चों और रिश्तेदारों ने उसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय गोहर में भर्ती किया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि महिला के परिजनों और मायके वालों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसएचओ ने बताया कि महिला के जहर खाने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरयाच में बिजली गिरने से मवेशी की मौत
चैलचौक (मंडी)। नाचन क्षेत्र के सरयाच गांव में एक व्यक्ति की खच्चर पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। बीडीसी चेयरमैन नीलमणी ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार वीरवार को सरयाच गांव के सोहन सिंह पुत्र शंकर अपनी खच्चरों को जंगल में चरा रहा था। इस दौरान अचानक मौसम खराब होने पर बिजली उसकी खच्चर पर गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। बीडीसी चेयरमैन नीलमणी ठाकुर ने बताया कि पुलिस में एफआईआर दर्ज कर दी गई है तथा हलका पटवारी को घटना के संबंध में सूचित कर दिया है। बीडीसी चेयरमैन ने प्रशासन से प्रभावित व्यक्ति को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन


सराज कांग्रेस जयराम की छवि खराब करने पर तुली : तेजेंद्र
चैलचौक (मंडी)। भाजयुमो मंडी के उपाध्यक्ष तेजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सराज भाजपा के कुछ लोग विधायक जयराम ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम के जनाधार के देखते हुए सराज कांग्रेस अभी से ही घबराहट में है। तेजेंद्र ने कहा कि हाल ही में बालीचौकी में हुए भाजपा अनुसूचित जाति के सम्मेलन में जहां 15 सौ लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि शैटाधार मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विधायक जयराम की मुख्यमंत्री ने तारीफ की। जिससे कांग्रेस नेताओं के होश ठिकाने लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed