{"_id":"5a2bca914f1c1bbd208b5a64","slug":"181512819345-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल कुत्ते ने नोच डाला 80 वर्षीय बुजुर्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पागल कुत्ते ने नोच डाला 80 वर्षीय बुजुर्ग
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमले से वरिष्ठ नागरिक गंभीर रूप से घायल, अब खतरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की गाहर पंचायत में शनिवार सुबह ही एक लावारिस कुत्ते ने 80 वर्षीय बुजुर्ग को नोच डाला। गाहर पंचायत के प्रधान कुलदीप ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय साजू राम पुत्र कुंडु राम सुबह के करीब आठ बजे चंदैश कस्बे में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच अचानक कहीं से लावारिस कुत्तों का एक झुंड आया और उनमें से एक ने अचानक साजू राम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बुजुर्ग के कपड़े फाड़ दिए और एक टांग को बुरी तरह से नोच डाला। बुजुर्ग ने आसपास के लोगों को सहायता के लिए पुकारा और लोगों ने उन्हें कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल के परिजन उनको नागरिक अस्पताल सरकाघाट मेें 108 के माध्यम से ले आए। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उनको दाखिल कर दिया और उसका इलाज शुरू कर दिया। पंचायत प्रधान कुलदीप ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए प्रशासन से घायल साजू राम के इलाज का सारा खर्च उठाने और मुआवजा देने की मांग की है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएल वर्मा ने बताया कि घायल को जख्मों की हालत गंभीर होने से कई दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।