फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निहरी में युवकी के साथ दो युवकों ने जंगल में किया दुराचार

निहरी में युवकी के साथ दो युवकों ने जंगल में किया दुराचार

Fri, 06 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
निहरी में युवकी के साथ दो युवकों ने जंगल में किया दुराचार
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में दो युवकों ने एक युवती के साथ जंगल में दुराचार किया है। यह घटना एक सितंबर शाम की बताई गई है। जिसका खुलासा अब किया गया है। शुक्रवार को पीड़ित युवती के दादा और चाचा ने मंडी में पुलिस अधीक्षक से मिल कर इस घटना के बारे में उन्हें शिकायत पत्र सौंपा। जिसे पुलिस अधीक्षक ने बीएसएल थाना सुंदरनगर को आगामी कार्रवाई अमल में लाने के लिए भेजा। जिस पर थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवती सिलाई कढ़ाई का काम सीखने के लिए जाती थी। इस दौरान जब वह शाम को घर लौट रही थी तो उसे जबरदस्ती जंगल में ले जाया गया और उसके साथ दो युवकों ने दुराचार किया। इस घटना के बाद युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जिससे युवती सहम गई और उसने चुप्पी साध ली। शुक्रवार शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल करवाने के साथ पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed