{"_id":"59c0027a4f1c1b8e688b52f4","slug":"181505755770-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों ने मंदिर के 3 दान पात्र तोड़ उड़ाए 2 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों ने मंदिर के 3 दान पात्र तोड़ उड़ाए 2 हजार
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर(मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के समीप प्रसिद्ध म्याह माता मंदिर में ख्योड़ नलवाड़ मेले के शुभारंभ पर दो नाबालिगों ने दिन-दहाड़े मंदिर के मेन गेट के बाहर स्थापित 3 दान पात्र तोड़ दिए। शातिरों ने माता के दान पात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गई करीब 2 हजार रुपये की धनराशि दिन-दहाड़े उड़ा ली। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ लिया है। जिनसे पुलिस ने 2 हजार रुपये की धनराशि बरामद कर ली है। दोनों नाबालिग उपमंडल की शाला पंचायत से संबंध रखते हैं और नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ख्योड़ मेले के शुभारंभ अवसर पर शाला पंचायत के दो नाबालिग मेले में आए हुए थे। इस बीच दोनों मेला स्थल से आगे निकले और म्याह माता मंदिर में पहुंच गए। दोनों ने पहले माता के दर्शन किए और फिर एक जगह बैठकर चोरी का प्लान बनाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही मंदिर कमेटी के कर्मचारी खाना खाने के बाद विश्राम करने गए तो दोनों युवकों ने बड़े शातिर अंदाज में देवी के मंदिर के बाहर स्थापित किए गए तीन दान पात्रों को तोड़ दिया। युवक दान पात्रों से 2 हजार रुपये की भेंट राशि उड़ा ले गए। इसके उपरांत जैसे ही मंदिर के कर्मचारी वहां पहुंचे तो दान पात्र टूटे हुए पाए गए। जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना मंदिर कमेटी के प्रधान को दी। मंदिर कमेटी के प्रधान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी से दोनों युवकों का सुराग पता लगाया और तुरंत संभावित ठिकानों में दबिश देकर शाला पंचायत से दोनों नाबालिग युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने कबूल किया है कि उन्होंने पहले भी मंदिरों और अन्य जगहों पर चोरी की हल्की वारदातों को अंजाम दिया है। मंदिर कमेटी के कारदार शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया है तथा चोरी की गई भेंट राशि भी बरामद कर ली गई है।