{"_id":"593839174f1c1b0d698b45b3","slug":"181496856855-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परांठे के लिए मना करने पर महिला कारोबारी को शराबी ने सरेबाजार पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परांठे के लिए मना करने पर महिला कारोबारी को शराबी ने सरेबाजार पीटा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली मार्केट में ढाबा चलाने वाली कारोबारी महिला की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। घटना मंगलवार शाम छह बजे की है। आरोप है कि नशे में धुत व्यक्ति ढाबे में महिला के पास आया और परांठे की डिमांड करने लगा। लेकिन, जब महिला कारोबारी ने उस समय परांठा न बनाने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गया और अनाप शनाप बकने लगे। महिला ने विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया और महिला को पीटना शुरू कर दिया। उधर, शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 6 जून मंगलवार को नरेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह शाम 6 बजे के करीब जंजैहली बाजार में ढाबा चला रही महिला के पास आ धमका। उसे तुरंत परांठे लगाने के लिए कहने लगा। महिला ने कहा कि शाम के छह बजने को आए हैं। अब परांठे नहीं बनेंगे। इतनी बात सुनकर आरोपी भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब महिला ने विरोध जताया तो गुस्साए आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। उसने तैश में आकर तीन चार थप्पड़ महिला कारोबारी को जड़ दिए। इतने में आसपास के लोग एकत्र हो गए और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंजैहली चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला कारोबारी को पीटने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भादंसं की धारा 323 व 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गोहर की अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।