{"_id":"5b154b064f1c1b9c6e8b63b0","slug":"161528122118-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार का चूना लगा गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार का चूना लगा गए शातिर
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
atm fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य सहकारी बैंक में एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने महिला को 21 हजार का चूना लगा दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला सत्या देवी लोक निर्माण विभाग में तैनात है। वह समखेतर कुठेहड़ा की निवासी है।
पुलिस में दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इस दौरान साथ खड़े युवक ने कहा कि आपने गलत बटन दबाया है। आपके पैसे कट जाएंगे दोबारा बटन दबाओ। इसी बीच युवक ने होशियारी से उसके हाथ से एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से 10 हजार रुपये कट गए। ये भारतीय स्टेट बैंक गुम्मा के एटीएम मशीन से निकाले गए।
विज्ञापन
उसने इस बारे जब भारतीय स्टेट बैंक की जोगिंद्रनगर शाखा में जाकर शिकायत दर्ज की तो उसके खाते से 10 हजार रुपये कटने का मैसेज आया है तो उसकी शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया। इसके बाद उसके खाते से 11 हजार और निकल गए। जब वह राज्य सहकारी बैंक गई तो उसे बताया गया कि यह एटीएम कार्ड उसका नहीं है। शहर में कुछ समय में एटीएम कार्ड बदलने के लगभग 11 मामले हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ पाया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन