फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करनाल में सड़क हादसे में पधर के वोल्वो बस चालक की मौत

करनाल में सड़क हादसे में पधर के वोल्वो बस चालक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
करनाल में सड़क हादसे में पधर के वोल्वो बस चालक की मौत
पधर (मंडी)। हरियाणा के करनाल में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पधर के चालक की मौत हो गई है। द्रंग विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरयांबली के गांव भनवाड़ का रामकृष्ण मनाली से वोल्वो बस लेकर दिल्ली जा रहा था। करनाल के होटल विवान के सामने सड़क किनारे खड़े माजा ड्रिंक्स के कंटेनर से सुबह करीब छह बजे वोल्वो बस टकरा गई। हादसे में वोल्वो बस के आगे से परखचे उड़ गए। चालक रामकृष्ण बस में बुरी तरह फंस गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल सवारियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

चालक रामकृष्ण की मौत होने की खबर सोशल मीडिया से उनके घर तक पहुंची। गांव में मातम का माहौल पसर गया है। हर गांववासी गमगीन है। मृदु स्वभाव के रामकृष्ण की मौत होने पर गांव में होने वाला धार्मिक कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

चालक राम कृष्ण अपने पीछे पत्नी सहित बेटी शानु, बेटे तनुज को छोड़ गया। पिछले कई वर्षों से पर्यटन नगरी मनाली में वह वोल्वो बस चला रहा था। राम कृष्ण की मौत की खबर मिलते ही भारतीय सेना में कार्यरत राम कृष्ण के छोटे भाई लेख राम और बेटा तनुज शनिवार सुबह ही करनाल को रवाना हो गए हैं। रविवार सुबह शव को मंडी लाया जा रहा है। शनिवार को पूरा दिन राम कृष्ण के पैतृक गांव भनवाड़ में मातम पसरा रहा। ग्रामीणों, रिश्तेदारों सहित तमाम लोग राम कृष्ण के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed