फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एसबीआई सलापड़ में चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

एसबीआई सलापड़ में चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई सलापड़ में चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात को सलापड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आरोपी ने एससी को खिसकाकर अंदर पहुंच कर चोरी का प्रयास किया था। आरोपी अंदर स्ट्रांग रूम को नहीं खोल सका। इस कारण उसे खाली हाथ लौटना पड़ा था। बैंक में लगे सीसीटीवी में नकाबपोश आरोपी कैद हो गया था। गहनता से की गई जांच के बाद पुलिस ने स्थानीय युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की शिनाख्त बिजू उर्फ निजू (31) के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस वारदात में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed