फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ट्रक ड्राइवर के भेष में खैनी खरीदने पहुंचे एसएचओ ने रंगे हाथों धरा दुकानदार

ट्रक ड्राइवर के भेष में खैनी खरीदने पहुंचे एसएचओ ने रंगे हाथों धरा दुकानदार

Mon, 16 Jul 2018 10:11 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर के भेष में खैनी खरीदने पहुंचे एसएचओ ने रंगे हाथों धरा दुकानदार
मंडी। फिल्मी अंदाज में ट्रक चालक का भेष बनाकर सदर थाना एसएचओ सुनील सांख्यान ने शहर की एक दुकान से प्रतिबंधित खैनी और पंछी छाप तंबाकू की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि दुकानदार प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों को दो से तीन गुना दामों पर बेच रहा था। आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए सदर थाना पुलिस टीम ने जाल बिछाया था। जिसमें दुकानदार पुरी तरह से फंस गया। दुकान से कुल 150 खैनी और पंछी छाप के पैकेट बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस की एक टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में सिविल कपड़ों में शहर में गश्त पर थी। गुप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि शहर खैनी बेचने का धंधा कर रहा है। जिस पर थाना प्रभारी ने स्वयं ट्रक चालक का भेष धर कर गले में परना डाल लिया। वह खुद खैनी खरीदने उस दुकानदार के पास पहुंचे और गोल्डन खैनी लेने की बात की। उन्होंने 200 रुपये देकर खैनी के पैकेट देने को कहा। दुकानदार ने चुपके से खैनी के 13 पैकेट निकाले और गिनते हुए बताया कि उसके पास 13 पैकेट ही बचे हैं बाकी पैकेट कल आएंगे। दुकानदार जैसे ही खैनी के पैकेट देने लगा उसी समय वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदार को रंगे हाथ धर दबोचा। दुकान की तलाशी पर 150 पैकेट गोल्डन खैनी व पंछी छाप तंबाकू के बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने कोटपा अधिनियम के तहत नशीले पदार्थों को कब्जे में लिया। गोल्डन खैनी तंबाकू वर्ष 2003 से हिमाचल में बंद किया गया है। यह बाहरी राज्यों से हिमाचल में पहुंच रहा है। कई दुकानदार दो और तीन गुना दामों पर इन तंबाकू उत्पादों को बेच रहे हैं। सदर थाना एसएचओ सुनील सांख्यान ने कहा कि पुलिस की एक टीम दिन व रात के समय सिविल कपड़ों में मुख्य स्थानों में तैनात की गई है। प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed