फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बस के नीचे आने से जमा दो के छात्र की मौत

बस के नीचे आने से जमा दो के छात्र की मौत

Sun, 15 Oct 2017 05:53 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
बस के नीचे आने से जमा दो के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलाह में स्कूटी सवार छात्र के बस के नीचे आ जाने से मौत हो गई है। स्कूटी में दो लोग सवार थे। अचानक सामने से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए। इनमें से एक बस की चपेट में आ गया और उसकी मौत तो गई। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सलाह में स्कूटी में पेट्रोल डलवाकर अपने दोस्त के साथ लौट रहे सचिन ठाकुर (17) पुत्र सुरेश ठाकुर निवासी ज्योर चांबा, सलवाणा जब पोल्ट्री फार्म के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर में सचिन और उसका दोस्त सड़क में अलग-अलग तरफ जा गिरे। इसी दौरान जंजैहली से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस (एचपी65/5696) के नीचे सचिन आ गया। उसके शरीर से टायर घूम गया। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक सीसे स्कूल बाल में जमा दो कक्षा में पढ़ता था। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। इधर, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने इस हादसे में शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed