{"_id":"5938391a4f1c1b354f8b45d1","slug":"131496856858-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने मां को पीट पीट कर किया लहुलूहान, दांत तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने मां को पीट पीट कर किया लहुलूहान, दांत तोड़े
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। सराज क्षेत्र की चिउणी पंचायत में एक बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से पीट डाला। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने मां के मुंह पर वार करते हुए उसका एक दांत तोड़ दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मारपीट करके घायल करने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सराज क्षेत्र की चिउणी पंचायत में एक बेटे ने मां से मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया है। मां बेटे में किसी बात को लेकर मंगलवार देरशाम कहासुनी शुरू हुई। इसी दौरान बेटे ने आपा खो दिया और मां को बेरहमी से पीट डाला। बेटे ने मां का एक दांत भी तोड़ दिया। जिस पर मां ने पुलिस को शिकायत सौंपी। पुलिस ने पीड़ित मां का मेडिकल करवा कर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोहर थाना के एचएचओ चांद किशोर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मां की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं 325 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।