फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   साढ़े आठ लाख रुपए के चैक बाउंस का आरोपी बरी

साढ़े आठ लाख रुपए के चैक बाउंस का आरोपी बरी

Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
साढ़े आठ लाख रुपए के चैक बाउंस का आरोपी बरी
साढ़े आठ लाख रुपये के चेक बाउंस का आरोपी बरी
विज्ञापन

पीएनबी जंजैहली आरोप साबित करने में नाकाम
उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत ने सुनाया फैसला
ृअमर उजाला ब्यूरो
चैलचौक/ जंजैहली/ थुनाग (मंडी)। बैंक से लिए कर्ज की किस्तें चुकाने की एवज में दिए गए साढ़े आठ लाख रुपये का एक चेक बाउंस होने के एक आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी गोहर अशोक कुमार वत्सल की अदालत ने तथ्य साबित न होने पर बरी कर दिया है । यह मामला पंजाब नेशनल बैंक शाखा जंजैहली की ओर से अदालत में पेश किया गया था। शिकायत के अनुसार भीमा राम पुत्र भदरू निवासी मझाखल डाकघर जरोल तहसील थुनाग ने बैंक शाखा से जूट बैग और दरी इंडस्ट्री के लिए लोन लिया था, जबकि बैंक के कर्जदार ने लोन सिक्योरटी में किस्तों के तौर पर एक चेक दे रखा था। बैंक को लोन की किस्तें समय पर अदा न करने पर जब बैंक अधिकारियों ने कर्ज वसूली को चेक लगाया तो चेक बाउंस हो गया। बैंक प्रबंधक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी गोहर की अदालत में आरोपी से रिकवरी के लिए एक मुकदमा पेश किया। जहां सब जज गोहर अशोक कुमार वत्सल की अदालत ने वादी की ओर से पुख्ता सबूत साबित न होने पर साढ़े आठ लाख रुपये के चेक में बने आरोपी को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ललित कुमार ठाकुर ने अदालत से चेक के केस में आरोपी को बरी करने की पुष्टि की है। कर्जे की किस्तों के तौर पर दिए गए चेक बाउंस हो जाने से किस्तों की वसूली को लेकर बैंक अधिकारी सकते में आ गए थे। अधिकारियों ने तुरंत अपने वकील के माध्यम से बैंक कर्जदार को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर नोटिस का जबाव देने और किस्तें जमा करने का अल्टीमेटम दिया। कर्जदार की ओर से किस्तें जमा करना तो दूर मगर नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। बैंक के अधिवक्ता ने बाउंस चेक को लेकर गोहर की अदालत में केस दायर कर दिया। वहीं अभियोजन पक्ष ने भी अदालत में अपने केस की पैरवी के लिए अधिवक्ता ललित कुमार ठाकुर को नियुक्त किया। अभियोजन पक्ष की पुख्ता दलीलों के आधार पर अदालत ने वादी पक्ष की ओर पेश किए गए साक्ष्यों को सिरे से खारिज कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed