फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चामुखा में टूरिस्ट बस और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत

चामुखा में टूरिस्ट बस और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत

Sat, 25 Nov 2017 01:34 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
चामुखा में टूरिस्ट बस और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत

सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के तहत निर्माणाधीन नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन में टूरिस्ट बस और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक कुल्लू जिला के बजौरा में दोस्त की शादी में जा रहे थे। कुछ युवक बाइक और कुछ कार से शादी के लिए जा रहे थे। लेकिन, चामुखा के समीप ही हादसा हो गया।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बजे के करीब निर्माणाधीन फोरलेन पर चामुखा के पास मनाली की ओर से आ रही टूरिस्ट बस ने सुंदरनगर की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक छह से सात फीट ऊपर उछल कर नीचे गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि, एक युवक ने सुंदरनगर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में पुष्पराज पुत्र ओम चंद निवासी थट्टा पंडोह जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक हरीश कुमार पुत्र बरी राम निवासी जयबाग डाकघर लगोटी तहसील आनी जिला कुल्लू ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में दम तोड़ा।
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी गुरवचन सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि चामुखा में बस और बाइक के बीच टक्कर होने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामला दर्ज करके बस को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों को पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed