फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फौजी पोते पर दादी से दुराचार का आरोप

फौजी पोते पर दादी से दुराचार का आरोप

Sat, 16 Jun 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
फौजी पोते पर दादी से दुराचार का आरोप
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में एक फौजी पोते पर दादी से दुराचार के आरोप लगे हैं। मामला करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। इसकी शिकायत शुक्रवार को पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है और उसका पति, बेटा और बहू बाहर रहते हैं। उसने इस घटना के बारे में करीब तीन माह तक किसी को नहीं बताया। लेकिन, जब महिला के पति, बेटा और बहू घर आए तब उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। महिला की उम्र 52 वर्ष है। आरोपी फौजी पीड़ित के गांव का ही है और दूर के रिश्ते में पोता लगता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। थाना प्रभारी सूरम सिंह स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed