{"_id":"5eecf6dd8ebc3e42cf7f203d","slug":"crime-mandi-news-sml336070388","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन से आई महिला ने सैंपल देने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन से आई महिला ने सैंपल देने से किया मना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। रेड जोन दिल्ली से अपने दो बच्चों के साथ आई महिला पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड 19 के सैंपल न देने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। मेडिकल ऑफिसर ने इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की है। प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन को सौंपी शिकायत में एमओ सतीश कुमार ने कहा कि उनकी टीम शुक्रवार को क्षेत्र के एक गांव में रेड जोन दिल्ली से आई एक महिला और उसके दो बच्चों के सैंपल लेने गई थी। इसी बीच महिला ने सैंपल देने से मना कर दिया। फोन पर किसी से बात की। स्पीकर पर किसी व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद टीम को बिना सैंपल लिए वापस लौटना पड़ा। कोविड महामारी के इस दौर में ऐसी हरकत से न केवल फ्रंट लाइन पर महामारी को रोकने में लगे वॉरियर हतोत्साहित होते हैं, बल्कि ऐसे लोग महामारी को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उधर, डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।