{"_id":"6b098b16a2df5d81c20fedf9","slug":"chhoti-kashi-becomes-imbued-with-devotion-as-the-divine-chariots-move-in-a-grand-procession-mandi-news-c-90-1-ssml1025-223260-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देव रथों की शोभायात्रा से भक्तिमय हुई छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देव रथों की शोभायात्रा से भक्तिमय हुई छोटी काशी
विज्ञापन
देवलू नाटी के साथ संपन्न हुआ माता जग जननी का दो दिवसीय मेला
आदि गणपति और माता निशु पड़ासरी ने भरी हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पुरानी मंडी स्थित माता जग जननी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेला शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले में स्नोर घाटी के आराध्य देव आदि गणपति और बदार क्षेत्र की माता निशु पड़ासरी ने अपने देव रथों और देवलुओं के साथ विशेष रूप से हाजिरी भरी। भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित देवलू नाटी मेले का मुख्य आकर्षण रही।
माता जग जननी के गूर लविश ने बताया कि मंदिर में पिछले वर्ष से दो दिवसीय वार्षिक मेले की शुरुआत की गई है। वीरवार को देव रथों के मंडी पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। रातभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना और भंडारे के बाद देव रथों की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा समखेतर बाजार, मोती बाजार और चौहटा होते हुए राज देवता माधो राय मंदिर पहुंची, जहां देव मिलन हुआ। इसके बाद शोभायात्रा सेरी बाजार और कॉलेज रोड होते हुए भीमाकाली मंदिर पहुंची। यहां देवलुओं और शहरवासियों ने देव धुनों पर जमकर नाटी डाली। गूर लविश ने बताया कि शनिवार सुबह माता से विदाई लेने के बाद सभी देवता अपने मूल स्थानों के लिए रवाना होंगे।