फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल की ग्रांम पंचायत जड़ोल के गांव ठारू में वीरवार को संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या के आरोप मृतक के भाई के चचेरे साले पर ही लगे हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामला सुलझाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सुंदरनगर थाना पुलिस ने प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों को खगांलने पर मृतक हंसराज की नाबालिग बेटी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में मौके पर जाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की गई है। वहीं आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक हंसराज वारदात वाली रात 12 बजे अपने भाई ज्ञान चंद उर्फ सुरेश कुमार को लेने जड़ोल पैट्रोल पंप गया था और उस समय उसके साथ ज्ञान चंद का चचेरा साला सुभाष भी मौजूद था। इसके उपरांत इन तीनों ने कार में बैठकर शराब पी और रात 2 बजे तक घर वापिस आ गए। घर पहुंचने पर मृतक का भाई अपने घर सोने के लिए चला गया। लेकिन हंसराज और आरोपी सुभाष घर के बाहर बैठकर बातें करते रहे और इसके उपरांत मृतक हंसराज ने अपनी बेटी से कमरे की चाबी मांगी। घटना वाली रात आरोपी सुभाष बार-बार मृतक की बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटा रहा था। इस पर हंसराज द्वारा सुभाष को इस प्रकार से उसके सोए हुए बच्चों को तंग नहीं करने के लिए कहा गया। उस समय कमरे में मृतक की बेटी के अलावा उसका छोटा भाई भी सोया हुआ था। इसके उपरांत हंसराज ने सुभाष को थप्पड़ भी मारा। मृतक की बेटी अपने कमरे सोने के लिए चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed