{"_id":"5eecf6de8ebc3e42bb684486","slug":"crime-mandi-news-sml3360702105","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर(मंडी)। उपमंडल की ग्रांम पंचायत जड़ोल के गांव ठारू में वीरवार को संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। व्यक्ति की हत्या की गई है। हत्या के आरोप मृतक के भाई के चचेरे साले पर ही लगे हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामला सुलझाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सुंदरनगर थाना पुलिस ने प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों को खगांलने पर मृतक हंसराज की नाबालिग बेटी के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में मौके पर जाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की गई है। वहीं आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में अभी जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार मृतक हंसराज वारदात वाली रात 12 बजे अपने भाई ज्ञान चंद उर्फ सुरेश कुमार को लेने जड़ोल पैट्रोल पंप गया था और उस समय उसके साथ ज्ञान चंद का चचेरा साला सुभाष भी मौजूद था। इसके उपरांत इन तीनों ने कार में बैठकर शराब पी और रात 2 बजे तक घर वापिस आ गए। घर पहुंचने पर मृतक का भाई अपने घर सोने के लिए चला गया। लेकिन हंसराज और आरोपी सुभाष घर के बाहर बैठकर बातें करते रहे और इसके उपरांत मृतक हंसराज ने अपनी बेटी से कमरे की चाबी मांगी। घटना वाली रात आरोपी सुभाष बार-बार मृतक की बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटा रहा था। इस पर हंसराज द्वारा सुभाष को इस प्रकार से उसके सोए हुए बच्चों को तंग नहीं करने के लिए कहा गया। उस समय कमरे में मृतक की बेटी के अलावा उसका छोटा भाई भी सोया हुआ था। इसके उपरांत हंसराज ने सुभाष को थप्पड़ भी मारा। मृतक की बेटी अपने कमरे सोने के लिए चली गई।