फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in tihra

टिहरा में दुकान में चोरों ने लगाई सेंध

Tue, 02 Jun 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरा (मंडी) Updated Tue, 02 Jun 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन

टिहरा बाजार में सोमवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने एक दुकान में

विज्ञापन
सेंधमारी कर दी। चोर दुकान से सामान और नकदी चुरा ले गए। उक्त दुकान में चौथी बार चोरी की घटना पेश आई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को स्वदेश शर्मा रोज की तरह अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया। जब वह मंगलवार सुबह दुकान पहुंचा तो उसने पाया कि दुकान के शट्टर के कलंप टूटे हुए हैं और शट्टर बंद था। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह तथा उप प्रधान प्रदीप कुमार को मौके पर बुला कर दुकान को खोला और पाया कि अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये का सामान और नकदी चुरा ले गए। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हैरानीजनक है कि टिहरा में इसी दुकान में चोरी की यह चौथी घटना है, लेकिन सभी मामलों में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।

माना जा रहा है कि यह स्थानीय शरारती तत्वों का ही कारनामा है। व्यापार मंडल के प्रधान मलकीत सिंह और उपप्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले में गंभीरता से जांच करनी चाहिए। जिसे चोर पकड़े जा सकें। दुकान मालिक स्वदेश शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में चौथी बार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी सरकाघाट जगदीश कंवर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed