{"_id":"171cd258dfdca1eb9d9f07aac3a02427","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनैड के निकट वीरवार रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के अनुसार कनैड के तरोट निवासी युवक जीत राम पुत्र चुहडू राम रात करीब नौ बजे सुंदरनगर की ओर से अपने घर तरोट जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन की लाइट उसकी आंखों में पड़ी जिसके कारण वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा तथा सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराया। इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नाचन के समाजसेवी ब्रह्मदास चौहान ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। इधर, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने बताया प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन