{"_id":"6ea7be493f8d8273687881422fe2d5b9","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के बलिंडी हेल्थ सब सेंटर में चोरी का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के बलिंडी हेल्थ सब सेंटर में चोरी का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
Updated Thu, 07 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर माह में बलिंडी हेल्थ सब सेंटर में चोरी का करसोग पुलिस ने पर्दाफाश
विज्ञापन
कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही
है। पुलिस के अनुसार आठ दिसंबर 2015 के बलिंडी हेल्थ सब सेंटर के ताले
टूटे हुए पाए गए थे।
जांच में इंचार्ज मीना कुमारी ने नए हेल्थ सब सेंटर से बीस हजार नकदी और एक सरकारी मोबाइल गायब पाया। मीना देवी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ करसोग ने मामले में छानबीन करते हुए पाया कि चोरी हुए मोबाइल में एक नई सिम डाली गई है। जिसका पता करने पर उक्त सिम मोहन लाल निवासी धरमौर की निकली।
पूछताछ पर मोहन लाल ने उक्त मोबाइल पुलिस के समक्ष पेश कर दिया और बताया कि उक्त मोबाइल सुरेंद्र उर्फ छोटू उसे मोबाइल दे गया है। पुलिस जब छोटू के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। छोटू लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन पुलिस ने बुधवार देरशाम आरोपी को भनेरा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में छोटू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इधर, एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना में और आरोपी होने की आशंका है। आरोपी से रिकवरी भी की जानी है।