{"_id":"b238c69975cbc97fdf6b8509c3e23780","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर महिलाओं ने चुराई नकदी, आभूषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर महिलाओं ने चुराई नकदी, आभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला बाजार में दो शातिर महिलाओं ने एक दुकान से नकदी और स्वर्ण आभूषण चुरा लिए। शातिर महिलाओं को दुकान में एक पुरुष ने बाइक में छोड़ा था। महिलाओं के जाने के बाद मौके पर से एक पर्स गायब पाया। जिसमें नकदी और अन्य कीमती स्वर्ण आभूषण थे।
विज्ञापन
दीनानाथ निवासी सेगली द्वारा पुलिस को सौंपी शिकायत के अनुसार उसकी पत्नी कटौला बाजार में ब्यूटी पार्लर और मनियारी की दुकान चलाती है। तीन सितंबर को उसकी दुकान में दो महिलाएं खरीददारी के लिए आई। खरीददारी के बाद पता चला कि दुकान से एक पर्स गायब है। जिसे उक्त महिलाएं चुरा ले गईं। पर्स में दो मंगलसूत्र, चार अंगुठियां, दो जोड़े कांटे, एक चांदी कंगन और तीन हजार रुपये नकदी थी।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार उक्त दोनों महिलाओं को एक पुरुष ने बाइक पर दुकान के बाहर छोड़ा था। दीनानाथ ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस चौकी कमांद में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार ने मामले को लेकर दीनानाथ की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कमांद पुलिस चौकी प्रभारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन