{"_id":"780221790364e75d17e83e372ea913c3","slug":"crime-in-mandi-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के सरस्वती माता मंदिर में गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के सरस्वती माता मंदिर में गहने और नकदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चौंतड़ा
Updated Sun, 20 Dec 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत पस्सल के सुखाबाग गांव में चोर सरस्वती माता मंदिर के ताले तोड़ कर सोने के जेवरात और नकदी उड़ा कर ले गए। मंदिर में चोरी की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चोरी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मंदिर परिसर से लोहे की रॉड बरामद की है। जिससे चोरों ने मंदिर गेट पर लगे ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सुखाबाग के सरवस्ती माता मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर सोने के गहन और नकदी के अलावा दान पात्र ले गए। रविवार सुबह मंदिर कमेटी के प्रधान कालू राम रोज की भांति मंदिर पहुंचे। मंदिर के गेट पर गले ताले टूटे देख कर वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
चोरों ने मंदिर के गेट में लगे तीन तालों को तोड़कर कर अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद माता की मूर्ति पर लगे करीब तीन तोले सोने के गहने, छह हजार रुपये की नकदी के अलावा दान पात्र भी चुरा कर ले गए। चोरों ने निर्माणाधीन घर से लोहे की रॉड चुराई। जिसके बाद मंदिर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ पूजा घर में लगे तालों को तोड़ा और माता की मूर्ति से सोने की नत्थ व टीक ले गए।
विज्ञापन
मंदिर से चोरी किया दानपात्र का अभी तक पता नहीं लगा है। मंदिर कमेटी के प्रधान कालू राम ने घट्टा पुलिस को सूचित किया। एएसआई तरसेम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरी की वारदात का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने मंदिर परिसर से लोहे का रॉड बरामद किया है। जिससे चोरों ने मंदिर गेट पर लगे तालों को तोड़ा। एसएचओ तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोहे की रॉड बरामद कर कब्जे में ले ली है। पुलिस चोरी मामले की जांच कर रही है।