फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime in mandi

बैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप

Wed, 16 Dec 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग Updated Wed, 16 Dec 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
crime in mandi

क्षेत्र में एक बैंक मैनेजर पर एक युवती ने शादी का झांसी देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार बैंक मैनेजर दो वर्षों से उसके साथ शादी करने का वायदा कर दुराचार कर रहा था, अब उसे बैंक मैनेजर के शादीशुदा होने का पता चला है। जिस पर उसने करसोग पुलिस थाना में शिकायत दी।

विज्ञापन


मामला दर्ज कर करसोग पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी बैंक मैनेजर 2013 में करसोग स्थित शाखा में तैनात था। इसी बीच वह युवती के संपर्क में आया और फरवरी 2014 को उसने युवती के साथ दुराचार किया। जुलाई 2015 के बाद आरोपी बैंक मैनेजर का तबादला अन्य किसी जगह हो गया।
विज्ञापन


दर्ज शिकायत के अनुसार तबादला होने के बाद आरोपी बैंक मैनेजर ने पीड़ित युवती से बातचीत करना छोड़ दिया। जिस युवती ने छानबीन की और पाया कि बैंक मैनेजर शादीशुदा है। दोबारा बैंक मैनेजर ने युवती को पढ़ाई समाप्त होने पर शादी करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में शादी करने से उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में युवती ने झांसे में न आकर करसोग पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने युवती को जोनल अस्पताल मंडी में मेडिकल करवा रही है। इधर, करसोग पुलिस थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed