फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   crime

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 7.66 लाख

Sat, 13 Feb 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Sat, 13 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
crime
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस थाने में विदेश भेजने व नौकरी दिलवाने के नाम पर 7.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। उपमंडल की रखोह पंचायत के गध्याण गांव के एक युवक ने लुधियाना (पंजाब) के दो व्यक्तियों पर विदेश भेजने की एवज में 7 लाख 66 हजार 300 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। स्थानीय अदालत के आदेश पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक लवली पटियाल पुत्र कुलदीप चंद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह वर्ष 2014 में लुधियाना (पंजाब) के दो व्यक्तियों जतिन पाल सिंह और प्रदीप डोगरा के संपर्क में आया। उन्होंने उसे भरोसा दिया कि यदि वह उनके बैंक खातों में 7,66,300 रुपये जमा करवाएगा तो वे उसे विदेश भेज कर ऊंचे वेतनमान दिला कर नौकरी पर लगवा देंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता युवक का कहना है कि वह उनकी बातों में आ गया और उसने 17 जनवरी 2014 से लेकर दिसंबर 2014 तक किश्तों में उनके खातों में उपरोक्त राशि जमा करवा दी, लेकिन दो वर्ष का समय बीतने पर भी उन्होंने उसे विदेश नहीं भेजा और उसका फोन सुनना भी बंद कर दिया। इस पर वह स्वयं लुधियाना गया, लेकिन उसे दोनों उपरोक्त आरोपी नहीं मिले। इस प्रकार उसके साथ धोखे से पैसे हड़पने और सांझे रूप में मिल कर षड्यंत्र रचा गया है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक रूप से षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस बल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed