फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Cricket match draw played for voter awareness

Mandi News: मतदाता जागरूकता के लिए खेला गया क्रिकेट मैच ड्रॉ

Sun, 05 May 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cricket match draw played for voter awareness
स्वीप के तहत पड्डल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी। संवाद
मंडलायुक्त मंडी राखी काहलों ने दोनों टीमों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत पड्डल मैदान में डीसी इलेवन और एसपी इलेवन के बीच खेला गया मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच ड्रॉ हो गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन की टीम ने बंटी 38 रन और जय सिंह 23 रन की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपी इलेवन की टीम 4 विकेट खोकर 15 ओवर में 135 रन ही बना सकी। अंतिम ओवर में एसपी इलेवन की टीम को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी, लेकिन केवल 12 रन ही बने और मैच ड्रॉ हो गया। एसपी इलेवन की ओर से सबसे अधिक जय ठाकुर ने 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए जय ठाकुर को मैन ऑ द मैच चुना गया। किक्रेट मैच डीसी मंडी अपूर्व देवगन और डीएसपी पधर दिनेश कुमार की कप्तानी में खेला गया। डीसी इलेवन के कप्तान ने मैच में जहां 9 गेदों में 15 रन बनाए, वहीं एक कैच पकड़ा और दो विकेट भी लिए। दोनों टीमों को मुख्यातिथि मंडलायुक्त मंडी राखी काहलों ने ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। क्रिकेट मैच का आयोजन सहायक निर्वाचन अधिकारी मंडी सदर 33 विधानसभा द्वारा किया गया।मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों को एक जून को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि चुनाव में मतदाताओं की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूरा जिला में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पड्डल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि एक जून को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सभी मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लें। मैच के दौरान डिग्री कॉलेज मंडी के विद्यार्थियों अर्पित शर्मा, लेखराज और राजेंद्र ने शानदार कमेंट्री की। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर और उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप विजय गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed