{"_id":"68fbc117349d67f36c0e9211","slug":"creative-thinking-plays-an-important-role-in-career-leeladhar-mandi-news-c-90-1-ssml1024-173924-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॅरिअर में अहम भूमिका निभाते हैं रचनात्मक चिंतन : लीलाधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॅरिअर में अहम भूमिका निभाते हैं रचनात्मक चिंतन : लीलाधर
विज्ञापन
मंडी। निहरी कॉलेज में जीवन कौशल जैसे समालोचनात्मक चिंतन, समस्या समाधान, निर्णय क्षमता, प्रभावी संप्रेषण तथा तनाव और भावनाओं के प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग के सहायक आचार्य शशि कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की व्यक्तिगत और व्यावसायिक दक्षताओं को विकसित एवं सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी विभाग ने किया।
अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. लीलाधर ने मुख्यवक्ता के रूप में जीवन कौशलों के महत्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रचनात्मक और सकारात्मक चिंतन, आत्मविश्वासपूर्ण संवाद क्षमता तथा भावनात्मक संतुलन एक सशक्त व्यक्तित्व और सफल कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में बीए एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संगीत विभाग के सहायक आचार्य ऋषव भारद्वाज और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद