{"_id":"691b630cf3662369ee0c2d6d","slug":"congresss-nominations-will-be-told-to-the-public-mandi-news-c-90-1-mnd1021-176382-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आमजन को बताएंगे कांग्रेस की नामाकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आमजन को बताएंगे कांग्रेस की नामाकियां
विज्ञापन
सुंदरनगर भाजपा मंडल की बैठक में तलवार लहराते हुए भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल। स्त्रोत:
सुंदरनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के तीन मंडलों की संयुक्त मोर्चा की बैठक भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। परिचय बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार को उखाड़कर प्रदेश को कुशासन से मुक्त नहीं किया जाता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है। इसी कारण अब भाजपा के सभी मोर्चे गांव-गांव जाकर सरकार की विफलता को जनता के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को हर गांव में पहुंचाया जाएगा।
महंगाई, बेरोजगारी, किसानों से किए वादों की अवहेलना, महिला सुरक्षा के बिगड़ते हालात समेत तमाम मुद्दों पर जनता को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई, ताकि भविष्य में मोर्चों की गतिविधियां को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सभी मोर्चों ने आश्वासन दिया कि वे आगामी चुनावों तक फील्ड में सक्रिय रहेंगे। संवाद