{"_id":"30601e433ceea964c2e4fb77d773ffac","slug":"congress-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई छापामारी के विरोध में फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई छापामारी के विरोध में फूंका पीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 28 Sep 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चौहाटा बाजार में सीएम वीरभद्र सिंह के घर में सीबीआई छापामारी के विरोध में कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर में विरोधस्वरूप जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यकर्ता से पीएम को पुतले को छुड़ाने के लिए पुलिस जवान ने छीना झपटी की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। सीएम के खिलाफ सीबीआई जांच को लेकर मंडी में सोमवार सुबह बैठक के बाद कांग्रेस, युकां और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश मिल्क फेड के चेत राम ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह की छवि को खराब करने के लिए पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के इशारे पर केंद्र सरकार के दबाव में सीबीआई काम कर रही है। सीएम के बेटी की शादी के दौरान सीबीआई द्वारा छापामारी करना निंदनीय है।
विज्ञापन
भाजपा समर्थित कई सीएम घोटालों में संलिप्त है, लेकिन उस ओर केंद्र सरकार व सीबीआई ध्यान नहीं दे रही है। वन निगम के निदेशक यदुपति ठाकुर ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ कई बार जांच की गई है, लेकिन वह हर बार बेदाग साबित हुए हैं।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में प्रदेश हथकरघा उद्योग के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, मंडी संसदीय क्षेत्र युंका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष हरेंद्र सेन, मंडी युकां अध्यक्ष रविंद्र सिंह, मोहित ठाकुर, यादविंद्र, ललित शर्मा, पूर्व युकां अध्यक्ष संजू डोगरा, सरकाघाट युकां उपाध्यक्ष सचिन वर्मा, पुष्पराज, नितिन सौंखला और वल्लभ महाविद्यालय की एनएसयूआई की छात्रा प्रमुख दिवांशु ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।