फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress outraged by MLA Indra Singh Gandhi's remarks; burns effigy.

Mandi News: विधायक इंद्र सिंह गांधी की टिप्पणियों पर भड़की कांग्रेस, पुतला जलाया

Wed, 08 Jul 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress outraged by MLA Indra Singh Gandhi's remarks; burns effigy.
रिवालसर में विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्त्रोत सं
कहा, अमर्यादित भाषा और अनाप-शनाप बातें नहीं होंगी सहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। पंचायत समिति बल्ह के चुनाव के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी की कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। मंगलवार को रिवालसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक इंद्र सिंह गांधी का पुतला फूंककर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

बल्ह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही अमर्यादित भाषा और अनर्गल टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि वह भविष्य में राजनीतिक बयान देते समय कांग्रेस नेताओं के प्रति संयम और मर्यादा बनाए रखें, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह उनका विरोध और घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। अरुण ठाकुर ने नगर पंचायत रिवालसर और ब्लॉक समिति बल्ह के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों में खरीद-फरोख्त के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विधायक के कथित प्रलोभन सफल नहीं हुए और दोनों स्थानों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत रिवालसर के अध्यक्ष लाभ सिंह, पंचायत प्रधान पदम सिंह भाटिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत राव, किशोरी लाल, चमन शर्मा, यादविंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed