{"_id":"5842f6bc4f1c1b0d1ede8f91","slug":"congress-demostrate-againest-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर सराज कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर सराज कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मंडी
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
थुनाग में बालीचौकी स्कूल में शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग/बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी के विज्ञान भवन के लिए रखी शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भड़क उठे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सराज क्षेत्र के बालीचौकी में शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के विरोध में सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली और थुनाग में प्रदर्शन किया। थुनाग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सराज में गुंडागर्दी पर उतर गई है। कानून को अपने हाथों में ले रही है। वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि भाजपा के ऐसे समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सराज कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भोप सिंह, वहलीधार के पूर्व प्रधान मोहर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम सिंह, तेज सिंह, राजेंद्र पाल, बीडीसी सदस्य गोविंद राम, पूर्ण चंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, बालीचौकी में विरोध रैली का आयोजन भी किया गया। तहसील कार्यालय के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान टेक सिंह चौहान ने कहा कि विधायक सराज में हो रहे विकास कार्यों को लेकर घबरा गए हैं और उल्टे सीधे काम अपने कार्यकर्ताओं से करवा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल कांग्रेस सराज के महासचिव टेक सिंह उपाध्यक्ष दिले राम ठाकुर, अमर सिंह उपाध्यक्ष, महासचिव मदन लाल, पूर्व प्रधान टेक सिंह, जय चंद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरपत राम ,समिति सदस्य कुसुमलता, सपना दुग्गल, धनदेव नेगी, गुरदास, राम सिंह, देवधार पंचायत की प्रधान लता देवी, गैथल पूर्व पंचायत समिति सदस्य खूबे राम, ठाकुर दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, मिल्क फेडरेशन के चेयरमैन चेत राम ने कहा कि भाजपा की मानसिकता समझ से परे है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। ऐसा करके वह अपनी विचारधारा का परिचय दे रहे हैं।
विज्ञापन