फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Committee dismisses report as a whitewash; demands on-the-spot resolution.

Mandi News: रिपोर्ट को समिति ने बताया लिपापोती, मौके पर समाधान की मांग

Tue, 22 Sep 2026 04:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Committee dismisses report as a whitewash; demands on-the-spot resolution.
फोरलेन समन्वय समिति की 33 बिंदुओं की शिकायत पर स्वतंत्र कंसल्टेंट की रिपोर्ट पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट फोरलेन के पधर-बिजनी सुपर हाईवे को लेकर फोरलेन समन्वय समिति ने स्वतंत्र कंसल्टेंट की 74 पन्नों की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। समिति के महासचिव महेंद्र गुलेरिया ने कहा कि 33 बिंदुओं पर की गई शिकायत का कागजी जवाब देने के बजाय मौके पर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
गुलेरिया ने कहा कि समिति ने सड़क धंसने, सुरक्षा दीवारों में दरार और टूटने, पानी की निकासी, संपर्क मार्ग बंद होने, घरों और जमीन को खतरा, पुलों के पहुंच मार्गों को नुकसान और निर्माण की गुणवत्ता समेत 33 गंभीर शिकायतें उठाई थीं। उनका आरोप है कि रिपोर्ट में कई समस्याओं को भारी बारिश, पानी, ढलान और प्राकृतिक परिस्थितियों से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर रिपोर्ट में कई स्थानों पर मरम्मत, पुनर्निर्माण, सुरक्षा कार्य, जल निकासी सुधार और लगातार निगरानी की जरूरत भी बताई गई है। इससे निर्माण की खामियों पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण में सब कुछ ठीक है तो जगह-जगह मरम्मत और सुरक्षा कार्यों की जरूरत क्यों पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने सभी 33 शिकायतों वाले स्थानों का संयुक्त निरीक्षण कराने, वास्तविक कारण तय करने और खामियां मिलने पर स्थायी सुधार करवाने की मांग की है। साथ ही 74 पन्नों की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी जनता के सामने रखने की मांग की है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि यह नियमित प्रक्रिया है। उनके समक्ष आने वाली हर शिकायत को स्वतंत्र कंसल्टेंट के पास भेजा जाता है। उनकी रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में शिकायतकर्ता को किए गए सुधार और कार्रवाई के बारे में अवगत करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed