{"_id":"6aa5a054e56137e5fc0393dd","slug":"clean-air-echoes-from-the-wheels-of-bicycles-message-of-drug-free-sundernagar-mandi-news-c-90-1-mnd1021-213003-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: साइकिल के पहियों से गूंजा स्वच्छ हवा, नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: साइकिल के पहियों से गूंजा स्वच्छ हवा, नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश
विज्ञापन
सुंदरनगर के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड से रैली को क्रयांश के संस्थापक एवं हिमाचल डेंटल कॉलेज में
एसडीएम अमर नेगी स्वयं साइकिल पर विद्यार्थियों के साथ सबसे आगे रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। स्वच्छ हवा और नशा मुक्त सुंदरनगर का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को सुंदरनगर में साइकिल रैली आयोजित की गई। उपमंडलाधिकारी (ना.) सुंदरनगर अमर नेगी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड से रैली को क्रयांश के संस्थापक एवं हिमाचल डेंटल कॉलेज में फार्माकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. धर्मेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चतरोखड़ी चौक, सिनेमा चौक, भोजपुर बाजार और पुराने बस स्टैंड से होते हुए छुक-छुक मेल पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली की विशेष बात यह रही कि एसडीएम अमर नेगी स्वयं साइकिल पर विद्यार्थियों के साथ सबसे आगे रहे और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिवहन अपनाने, प्रदूषण कम करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि यह आयोजन नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छ हवा, सुंदरनगर’ और ‘नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियानों का हिस्सा है। 15 अगस्त से सुंदरनगर के विभिन्न स्कूल इस मुहिम से जुड़कर जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।