फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   classes will start in iit building

आईआईटी भवन में जल्द कक्षाएं शुरू करे कॉलेज प्रशासन

Fri, 08 Jul 2016 10:20 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 08 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
classes will start in iit building
मंडी के वल्लभ कालेज में रैली निकालते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मंडी। वल्लभ कालेज मंडी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने आईआईटी भवन में कक्षाएं शुरू करने और कॉलेज में बस पास काउंटर की सुविधा के लिए हल्ला बोला। इसके बाद कॉलेज में आयोजित बैठक में एनएसयूआई कार्यकारिणी का गठन राज्य महासचिव हमित जंबाल की अध्यक्षता में किया गया।

विज्ञापन


जिसमें सर्वसम्मति से कैंपस कार्यकारिणी में प्रधान अंकित ठाकुर, उपाध्यक्ष नवनीत और महासचिव और सचिव ज्योति, सौरभ, सुरेंद्र, पंकज, रोहित को चुना गया। इसके अलावा मीडिया प्रभारी मोहित, ईश्वर, छात्रा प्रमुख में तनुजा चौहान, साइंस ब्लाक प्रधान ज्योति चंदेल, बीए प्रधान जतिन, कपिल, बी कॉम से राकेश, बीसीए हैपी, बीबीए और सदर प्रभारी सिद्धार्थ, बल्ह ब्लॉक प्रधान रोहित, सरकाघाट से प्रिंस, सराज और द्रंग से अजय को चुना गया है। इस दौरान राज्य महासचिव हमित जंबाल ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से कालेज प्रशासन के समक्ष रखेगा। इसके उपरांत एनएसयूआई मंडी इकाई ने कालेज परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र संगठन ने प्राचार्य से आईआईटी बिल्डिंग में कालेज की कक्षाएं शुरू करने और कालेज में बस पास काउंटर उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके अलावा छात्र संगठन ने कालेज में पंखे, कूलर और शौचालयों की व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है। इस अवसर पर यश शर्मा, मनु ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed