फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CITU released labor manifesto, campaign will run against Modi government

Mandi News: सीटू ने जारी किया मजदूर घोषणा पत्र, मोदी सरकार के खिलाफ चलेगा अभियान

Thu, 11 Apr 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
CITU released labor manifesto, campaign will run against Modi government
राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह बोले, लोकसभा चुनाव में लिया जाएगा दस सालों का हिसाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। सीटू का जिला स्तरीय अधिवेशन वीरवार को मंडी स्थित कामरेड तारा चंद भवन में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। अधिवेशन में लोकसभा चुनाव को लेकर मजदूरों का घोषणापत्र जारी किया और अच्छे दिनों का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार को हटाने का संकल्प लिया गया।

अधिवेशन का शुभारंभ सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि सीटू ने राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय लिया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मजदूरों के लिए मोदी सरकार से पिछले दस साल का हिसाब पूछा जाएगा। इस दौरान मजदूरों के लिए बने 44 श्रम कानून निरस्त कर दिए हैं। यह सब पूंजीपतियों और कंपनियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए किया गया है। दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में रोजगार छीनने का काम किया। सार्वजनिक क्षेत्र को बेचा जा रहा है। अग्निवीर के नाम पर युवाओं से धोखा किया जा रहा है। राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि सीटू ने मजदूरों का घोषणापत्र तैयार किया है, जिसे सभी मजदूरों और आम जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा और मज़दूर विरोधी मोदी सरकार को हराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मोदी सरकार ने वेतन में वृद्धि नहीं की, उल्टा बजट में कटौती कर दी है। यह सरकार लगातार मजदूर और किसान विरोधी नीतियां बना रही है। इसलिए इसे सत्ता से बाहर करना जरूरी है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक सभी यूनियनों की खंड इकाइयों की बैठकें की जाएंगी और 1 मई मज़दूर दिवस से गांव-गांव में जन अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें पर्चा वितरण और बैठकें आयोजित की जाएंगी। 1 मई को मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और बालीचौकी में कार्यक्रम करवाए जाएंगे। बैठक में सीटू महासचिव राजेश, रमेश, गुरुदास, गोपेंद्र, इंद्र सिंह, संतोष, हमिंद्री, बिमला, सुदर्शना, अर्चना, तमन्ना, रानी, सुरेंद्र, प्रवीण, बिमला, सुनीता, आंगनवाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा व निर्माण, फोरलेन, रेहड़ी फड़ी व अन्य यूनियनों के 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ओलावृष्टि से टूटी सेब की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां। संवाद

ओलावृष्टि से टूटी सेब की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed