फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chulla project worker dies due to excessive consumption of alcohol

शराब के अत्यधिक सेवन से चूल्ला प्रोजेक्ट कर्मी की मौत

Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Chulla project worker dies due to excessive consumption of alcohol
लडभड़ोल (मंडी)। शराब के अत्यधिक सेवन से लडभड़ोल स्थित ऊहल परियोजना के कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (29) निवासी गांव गनई डाकघर कोहला, ज्वालामुखी कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार लडभड़ोल स्थित ऊहल तृतीय चरण परियोजना चूल्ला में आउटसोर्स पर बतौर इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

3-4 दिनों से लगातार शराब का सेवन कर रहा था। शुक्रवार सायं को वह साथ लगते अपने एक दोस्त राजकुमार के कमरे में गया और वहां पर भी शराब पी। दोस्त ने उसे खाना परोसा और वह वहीं पर सो गया। राजकुमार ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद अनिल की पत्नी ने राजकुमार को फोन कर पति के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को मृत पाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed