फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Choti Kashi became Krishna-filled on Janmashtami, loud cheers were heard

Mandi News: जन्माष्टमी पर कृष्णमयी हुई छोटी काशी, खूब लगे जयकारे

Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Choti Kashi became Krishna-filled on Janmashtami, loud cheers were heard
मंडी में सनातन धर्म सभा की ओर से जन्माष्टमी पर निकाली शोभायात्रा में नाचती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन, आधी रात को हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिर देर रात तक कृष्ण भक्ति में डूबे रहे। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया तथा आकर्षक झूले लगाए गए।
माधोराय मंदिर, एकादश रुद्र मंदिर, बाबा भूतनाथ, नीलकंठ महादेव, महामृत्युंजय, बालकरूपी, शीतला देवी, ताब्रमहादेव, अर्धनारीश्वर मंदिर और सनातन धर्म सभा में विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा की ओर से शहर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली गई। विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूपों से सजी झांकी का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान श्रीकृष्ण के जयकारों से शहर गूंज उठा। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के समय मंदिरों में घंटियां और जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद देर रात तक भजन-कीर्तन चलता रहा और पूरी छोटी काशी कृष्ण भक्ति में सराबोर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed