फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   child died by current

मामा के घर गए डेढ़ वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत

Thu, 14 Jul 2016 10:30 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 14 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
child died by current
- फोटो : अमर उजाला

पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला के खाभल गांव में करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना वीरवार तड़के करीब सवा छह बजे हुई। मासूम के परिजन उसे सिविल अस्पताल पधर ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उरला के खांभल गांव में डेढ़ वर्षीय सूर्यांश अपनी मां हिमाचली देवी के साथ ननिहाल आया हुआ था और करीब एक सप्ताह से सूर्यांश यहीं पर था। वीरवार सुबह वह खेलता हुआ कमरे के बाहर रेलिंग की ओर आ गया। जहां बिजली की सर्विस वायर को छूने से वह करंट की चपेट में आ गया। पता चलते ही परिजन उसे सिविल अस्पताल पधर ले गए, जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



बल्ह क्षेत्र के भंगरोटू निवासी मृतक बच्चे के पिता विकास और नानी माया देवी का आरोप है कि यह हादसा विद्युत बोर्ड की लापरवाही के कारण हुआ है। इनका कहना है कि उनका परिवार दूसरी मंजिल में रहता है। बिजली के मीटर के लिए पीवीसी सर्विस वायर वहां से करीब दो फीट की दूरी पर है। इस बारे में विद्युत बोर्ड को कई बार तारें बदलने को भी कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। आज इतना बड़ा हादसा पेश आया है। इस बारे में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण चंद ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के पास परिवार की तरफ से ऐसी कोई शिकायत न तो लिखित और न मौखिक रूप से आई है। जहां पर करंट लगा है, वहां से मकान की दूरी दो फीट से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलने के बाद मौके का दौरा करने पर पाया गया कि उक्त स्थान पर पीवीसी में टेप लगाई गई थी। जो नीचे गिरी हुई पाई गई। अधिकारी का कहना है कि शायद बच्चे ने खेलते वक्त टेप उतार दी हो, जिससे यह हादसा घटित हुआ हो। मामले की जांच कर रहे पधर थाना के एएसआई रमेश चंद का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर विद्युत बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पूरी तहकीकात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed