फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Charas smuggling case: 75-year-old accused arrested from Haryana; son already behind bars.

चरस तस्करी मामला : हरियाणा से 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, बेटा पहले ही सलाखों के पीछे

Sat, 03 Oct 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Charas smuggling case: 75-year-old accused arrested from Haryana; son already behind bars.
5.535 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम की गी थी बरामद
विज्ञापन

फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज से जुड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा, अब तक कुल छह गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंडोह पुलिस ने 5.535 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम की बरामदगी से जुड़े मामले में एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मामले में सामने आए फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर की। आरोपी का बेटा पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में अब तक कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पुलिस के अनुसार, टीम ने हरियाणा में दबिश देकर रणवीर (75) निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा को गिरफ्तार किया। इससे पहले रणवीर के बेटे को दो अन्य साथियों के साथ 17 जुलाई को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई।
विज्ञापन

पंडोह पुलिस चौकी की टीम हरियाणा के तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने 24 अगस्त को राहुल निवासी गांव रोपा, डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान सामने आया कि हरियाणा में गिरफ्तार आरोपियों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जीत राम उर्फ जीतू निवासी गांव कनाल, तहसील आनी, जिला कुल्लू को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आनी से करीब साढ़े चार लाख रुपये में खरीदी गई यह चरस हरियाणा में महंगे दामों पर बेची जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को चरस के साथ पकड़ लिया और कथित नेटवर्क का खुलासा किया। अब तक हुई गिरफ्तारियों के दौरान लेन-देन और खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। पुलिस की कार्रवाई में एसआई अशोक पठानिया, एएसआई मनोज ठाकुर, कांस्टेबल अमित ठाकुर और एलएचएचसी नैना कटोच शामिल रहे। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की नियमानुसार जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed