फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Chandigarh-Manali NH closed

चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर भूस्खलन से मार्ग हुआ बंद

Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Manali NH closed
सराज में सड़कों पर गिरे पत्थर से आवाजाही को बाधित हुए मार्ग - फोटो : Mandi
मंडी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर सात मील के पास भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिला प्रशासन की ओर से वाहनों को मंडी-कुल्लू वाया कटौला और पंडोह डडौर वाया गोहर के रास्ते भेजा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान एनएचआई की फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की मशीनरी मार्ग बहाली में जुट गई है। 3-4 घंटों में मार्ग बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं करीब 7 बजे चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर 7 मील के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से वाहनों को मंडी कटौला वैकल्पिक मार्ग और पंडोह-डडौर वाया गोहर मार्ग से भेजा जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एनएच की बहाली में 3 से 4 घंटे लग सकते हैं। वाहनों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था बना दी गई है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि मार्ग बहाली तक कोई भी उच्च मार्ग की तरफ यात्रा न करें। खबर लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed