फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   RCFC Struggle Committee met MP Anurag.

Mandi News: आरसीएफसी संघर्ष समिति ने सांसद अनुराग से की मुलाकात

Sun, 30 Aug 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
RCFC Struggle Committee met MP Anurag.
आरसीएफसी केंद्र को स्थानांतरण करने की अधिसूचना रद्द करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में उत्तर भारत के आरसीएफसी केंद्र को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना निरस्त करने की मांग को लेकर आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र को सोलन शिफ्ट करने पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव गणपत राव जाधव से हस्तक्षेप की मांग की।
समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि अनुराग ठाकुर ने आयुष मंत्रालय से फोन पर बात कर प्रतिनिधिमंडल की सोमवार सुबह 11 बजे दिल्ली में बैठक तय करवाई है। समिति के सदस्य सांसद की अध्यक्षता में आयुष मंत्रालय के सचिव से मिलकर सात राज्यों के करीब 10 हजार किसानों के हितों का पक्ष रखेंगे। इस दौरान नप के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर और दमनदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

11वें दिन स्पैड़ू पंचायत प्रधान ने शुरू की भूख हड़ताल
आरसीएफसी केंद्र को सोलन शिफ्ट करने के विरोध में रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन 11वें दिन भी जारी रहा। रविवार को ग्राम पंचायत स्पैड़ू के प्रधान आशीष ठाकुर ने भूख हड़ताल शुरू की। भराडू के व्यवसायी भरत ठाकुर, सुमित गुप्ता, प्रवीण ठाकुर और साहिल ठाकुर ने भी अनशन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed