फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Central government not serious on the demands of ex-servicemen and brave women: Jagdish Verma

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों की मांगों पर गंभीर नहीं केंद्र सरकार : जगदीश वर्मा

Sun, 18 Aug 2024 06:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 18 Aug 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Central government not serious on the demands of ex-servicemen and brave women: Jagdish Verma
संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन के प्रदेशाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन के प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। देश में 28 लाख पूर्व सैनिक और वीर नारियां हैं। ये पूर्व सैनिक 97 प्रतिशत जूनियर कमीशन अफसर और अन्य नीचे स्तर के रैंक से संबंध रखते हैं, जिन्हें कम उम्र में ही सहस्त्र सेनाओं से सेवानिवृत्त कर दिया जाता है।

सेवानिवृत्त होने के बाद वे पेंशन पर निर्भर करते हैं, लेकिन पूर्व सैनिकों की लंबे समय से मांगों की केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है और उनके पास समाधान के लिए कोई भी रास्ता नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय कर्मियों के साथ पूर्व सैनिकों के डेढ़ वर्ष के महंगाई राहत भते को अभी तक नहीं दे पाई है। एक रैंक एक पेंशन स्कीम से उपजी विसंगतियों का निवारण नहीं हो पाया है। पूर्व सैनिकों और विधवाओं के सहस्त्र सेनाओं के ट्रिब्यूनल और हाई कोर्टों की ओर से निर्णय के भी लगभग 5000 से भी अधिक केस रक्षा मंत्रालय में लंबित पड़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय से मांग कि है कि वे इन पूर्व सैनिकों की मांगों पर ध्यान दें तथा उसका समाधान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed