{"_id":"6ab9615e9cdbc290e10b1bb0","slug":"celebrating-sawans-victory-people-danced-to-the-beat-of-drums-in-rada-bhakhed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-215229-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सावन की जीत का जश्न, रड़ा-भखेड़ में ढोल-नगाड़ों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सावन की जीत का जश्न, रड़ा-भखेड़ में ढोल-नगाड़ों पर झूमे लोग
विज्ञापन
माता-पिता को सम्मानित करने पहुंच रहे लोग, अब बेटे की वापसी का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एशियन गेम्स में हिमाचल के लाल सावन बरवाल की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जोगिंद्रनगर में दिवाली से पहले ही दिवाली जैसा माहौल बन गया है। सावन के पैतृक गांव रड़ा-भखेड़ में रविवार को लोगों ने दीप जलाकर खुशियां मनाईं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से बधाई देने पहुंचे लोगों ने उनके माता-पिता को सम्मानित किया और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। सुबह से ही सावन के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजन अब बेटे की घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। परिजन लगातार सावन के साथ संपर्क में है और बेटे की खैरियत ले रहे हैं। माता-पिता की सावन की बातचीत हुई और स्वास्थ्य की जानकारी ली। पिता कुलदीप के अनुसार सावन 20 अक्तूबर को घर पहुंचेगा। घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, भाजपा नेता पंकज जम्वाल, भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर, रोटेरियन अजय ठाकुर आदि ने सावन की उपलब्धि पर खुशी जताई। रोटेरियन अजय ठाकुर व अन्य ने उनके परिजनों को सम्मानित किया। माता सुभद्रा देवी और पिता कुलदीप बरवाल बेटे की उपलब्धि से भावुक और गौरवान्वित नजर आए। जोगिंद्रनगर के रड़ा-भखेड़ गांव के रहने वाले सावन बरवाल ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 42.195 किलोमीटर मैराथन में रजत पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रचा है। उन्होंने शनिवार को दौड़ 2 घंटे 11 मिनट 36 सेकंड में पूरी कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।