{"_id":"6328a88dee35ae30f529aa31","slug":"cbi-inquiry-sought-for-death-of-youth-in-ladbhadol-mandi-news-sml4222502107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल में युवक की मौत मामले की मांगी सीबीआई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल में युवक की मौत मामले की मांगी सीबीआई जांच
विज्ञापन
लडभड़ोल के नागरखोला गांव में युवक की मौत के मामले पर हत्या की आशंका जताते हुए प्रदर्शन करते ग्राम
- फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के नागर खोला गांव में कुछ दिन पहले युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की जांच पर असंतुष्टि जाहिर की है। सोमवार को ग्रामीणों और युवक के परिजनों ने एक रोष रैली निकाली।
सरकार से मांग उठाई कि युवक की मौत की सीबीआई से जांच करवाई जाए। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ लडभड़ोल बाजार में रैली निकाल नारेबाजी की। हालांकि युवक अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की।
उसे मारा गया है। रैली के बाद कबीर पंथ सुधार सभा लडभड़ोल के सदस्यों, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया, ग्राम पंचायत सिमस के प्रधान विवेक जसवाल, लडभड़ोल की प्रधान मीनाक्षी देवी, उपप्रधान रणजीत चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा तथा स्थानीय लोगों ने लडभड़ोल तहसीलदार को मामले की जांच को लेकर एक ज्ञापन दिया। इसमें सरकार से मांग उठाई कि मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव नागर खोला में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों और गांववालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक की माता विमला देवी ने बताया कि 4 सितंबर को उनके बेटे का शव घर में ही लटका पाया गया था। पुलिस ने उसे आत्महत्या घोषित कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने न तो किसी प्रत्यक्षदर्शी के बयान लिए और न ही किसी से पूछताछ की।
मोबाइल फोन की डिटेल आने के बाद भी संदिग्ध मोबाइल नंबर के मालिक से कोई पूछताछ नहीं की है। बेटे का शव तक उन्हें नहीं दिखाया गया। उधर, तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी ने बताया कि परिजनों ने ज्ञापन दिया है। संवाद